फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: गर्भवती को ई-रूपी वाउचर से होगा जांच का भुगतान

Sat, 21 Jan 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 21 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
NA
अंबेडकरनगर। बसखारी के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती जांच कराकर उसका भुगतान ई-रूपी वाउचर के जरिए प्राप्त कर सकेंगी। यह सुविधा स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती को अब भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन





जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत अब तक नकद राशि उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान था। इस बीच शासन ने इसमें पारदर्शिता लाने के लिए ई-रूपी वाउचर के माध्यम से भुगतान किए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन





योजना के तहत हरदोई व सीतापुर जनपद में ई-रूपी वाउचर से भुगतान किए जाने लगा। अब अंबेडकरनगर जनपद में भी इसका लाभ गर्भवती को मिल सकेगा।




इसके लिए बसखारी के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को चिह्नित कर दिया गया है। बसखारी सीएचसी के माध्यम से गर्भवती संबंधित सेंटर पर जाकर अल्ट्रासाउंड जांच करा सकती हैं। प्रक्रिया का पालन होने के बाद संबंधित महिलाओं को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिला प्रोग्राम मैनेजर अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि अभी यह योजना फिलहाल बसखारी में ही लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed