फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   murder the Married feeding toxic substance

विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या

Fri, 27 Nov 2015 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी रोशनी बानो (20) पत्नी मोहम्मद इमरान को परिवारीजनों ने गंभीर हालत में गुरुवार देर शाम जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही रोशनी के मायके पक्ष को भी इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी होने पर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव से रोशनी के पिता व भाई जलालपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। पिता रुस्तम के मुताबिक रोशनी ने बताया कि उसे विषाक्त पदार्थ दिया गया है। उसे बचा लें। इस बीच देर रात इलाज के दौरान ही रोशनी की मौत हो गई।
विज्ञापन


मध्य रात्रि के बाद ससुराल पक्ष ने आनन फानन रोशनी को सुपुर्दे खाक भी कर दिया। शुक्रवार सुबह मृतका के पिता व भाई ने थाने पहुंचकर रोशनी को विषाक्त पदार्थ देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि विवाह के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति इमरान, ससुर सलाहुद्दीन, सास शाहजहां व ननद सानिया के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ वासुदेव राणा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतका के पिता रुस्तम के मुताबिक उसकी पुत्री रोशनी बानो का विवाह विगत 27 अप्रैल 2015 को कटघरमूसा गांव निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र सलाहुद्दीन के साथ हुआ था। पति इमरान मुंबई स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैै। लगभग एक सप्ताह पूर्व ही वह मुंबई से घर आया हुआ था।


चार दिन पूर्व ही उसकी पुत्री ससुराल गई हुई थी। बताया कि विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते बीते दिनों वह मायके चली आई थी। पति के आने के बाद चार दिन पूर्व समझा बुझाकर उसे ससुराल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed