{"_id":"5e69191a8ebc3ec75b0b2274","slug":"murder-of-woman-ambedkar-nagar-news-lko5129722123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंहे बच्चे की मां को प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधमुंहे बच्चे की मां को प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन
फोटो-14, अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में महरुआ थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला की प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। दुधमुंहे बच्चे की मां की हत्या करने के बाद युवक ने शव को ट्यूबवेल के एक हौज में फेंक दिया। इसके बाद फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए ही शव को ट्यूबवेल के हौज में फेंक दिया था।
दुर्गूपुर जमालपुर गांव में सोमवार पूर्वाह्न उस समय सनसनी फैल गई जब गांव निवासी रामभुवन की 25 वर्षीय पुत्री राजकुमारी अचानक सोमवार तड़के घर से निकलने के बाद लापता हो गई। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरु कर दी। वह लगभग आठ माह पूर्व मायके आई थी। परिवारीजनों के अनुसार राजकुमारी अपने दो माह के बच्चे को मां के हवाले कर यह कहते हुए घर से बाहर निकली कि वह शौच के लिए जा रही है। जब काफी देर तक नहीं लौटी और बच्चा रोने लगा, तो खोजबीन शुरु हुई।
परिवारीजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, तो वह स्विच ऑफ मिला। इस बीच काफी देर की खोजबीन के बाद राजकुमारी का शव गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पानी से भरे हौज में पड़ा मिला। सूचना पर एसओ शंभूनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच मृतका के पिता रामभुवन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ गांव पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारीजनों व ग्रामीणों से जरूरी जानकारी हासिल की। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए सर्विलांस का सहारा लिया। इसके सहारे पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर हत्यारोपी दुर्गूपुर जमालपुर गांव के ही निवासी असगर अली को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित तालाब से मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस लाइन में घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि असगर ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार असगर व राजकुमारी का संबंध लगभग पांच वर्ष से था। विवाह के बाद भी दोनों आपस में मिलते जुलते थे। महिला का विवाह सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अन्तर्गत ललिया गांव में हुआ था।
लगभग आठ माह पूर्व वह मायके आई थी। दो माह पूर्व ही उसे बच्चा हुआ था। अभियुक्त ने बताया कि सोमवार तड़के उसने राजकुमारी को गांव के बाहर स्थित चंडीप्रसाद के सरसों के खेत में बुलाया। यहां राजकुमारी ने उस पर उसे अपने साथ रखने का दबाव बनाया। उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया कि अब हम दोनों का विवाह हो चुका है। ऐसे में साथ नहीं रह सकते। इसके बाद भी वह साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इस पर उसने उसी की साड़ी से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका शव वहां से खींचते हुए कुछ दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल के निकट ले गया और दुर्घटना का रूप देने के लिए वहां पानी से भरे हौज में उसे डाल दिया। इसके बाद उसका मोबाइल निकट स्थित तालाब में फेंक वह अपने घर चला गया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।