{"_id":"5eb42a328ebc3e90784e4eca","slug":"murder-in-bheeti-ambedkar-nagar-news-lko5206108172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। अहिरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत चाचिकपुर गांव में बुधवार देर शाम मामूली विवाद में गोलबंद होकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
बुधवार देर शाम चाचिकपुर गांव निवासी इंद्रभान सिंह (44) पुत्र त्रिवेणी सिंह गांव के ही सुरेश यादव के घर के पास खड़ा था। बताया जाता है कि इसी बीच गांव का ही समीर सिंह अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचा। आरोप है कि अभद्रता करते हुए इंद्रभान की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख हमलावर मौके से भाग खड़े हुए। हमले में इंद्रभान को गंभीर चोटें आईं। मारपीट से वह बेहोश हो गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि इलाज के बाद स्थिति सामान्य बताते हुए चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। बताया जाता है कि देर रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। इस पर घरवाले उसे लेकर सीएचसी भीटी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अहिरौली कन्हैया यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र अभय सिंह की तहरीर पर समीर सिंह, विकास व प्रिस सिंह निवासी चाचिकपुर व रवि सिंह निवासी केंवारी परमानंद थाना अहिरौली के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया कि दो दिन पहले इंद्रभान सिंह की समीर सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला मारपीट तक पहुंचता, इससे पहले ही वहां मौजूद ग्रामीणों ने समझा बुझाकर दोनों को अलग कर दिया था। आरोप के अनुसार इसी बात को लेकर समीर ने अपने साथियों के साथ इंद्रभान पर लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।