{"_id":"63f0cdcf4fc874360401ba57","slug":"murder-case-on-an-officer-of-an-ayurvedic-company-ambedkar-nagar-news-c-13-1-92104-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: आयुर्वेदिक कंपनी के अधिकारी पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: आयुर्वेदिक कंपनी के अधिकारी पर हत्या का केस
Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रेलवे ट्रैक पर एमआर का शव मिलने के मामले में जीआरपी थाना अकबरपुर ने हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसमें दिवंगत के भतीजे ने मेरठ की एक आयुर्वेदिक कंपनी के अधिकारी सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरा आदि के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन अकबरपुर के पूर्वी छोर पर एक दिन पहले अयोध्या जनपद के गोसाइगंज थाना क्षेत्र के हंसापुर सरैया निवासी रमाकांत मिश्र (38) का शव मिला था। इस मामले में दिवंगत के भतीजे शशांक मिश्र ने जीआरपी थाना अकबरपुर को तहरीर दी।
आरोप लगाया कि उसके चाचा को एक आयुर्वेदिक कंपनी के अधिकारी शुभम शर्मा निवासी शास्त्रीनगर, जिला मेरठ ने फोन कर मिलने के लिए अकबरपुर बुलाया था। वहां पर एक अन्य व्यक्ति विवेक अग्रहरि निवासी पहितीपुर, अकबरपुर भी पहुंचा था।
विज्ञापन
साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी समर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने व साक्ष्य छुपाने की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।