फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder Case in Bheeti

फ्रेंचाइजी संचालक की हत्या कर 75 हजार लूटने में सफल रहे थे बदमाश

Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Murder Case in Bheeti
भीटी। बैंक आफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक की हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने 75 हजार की लूट की एफआईआर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध दर्ज कर ली है। घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीम ने अलग-अलग छापामारी की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच फ्रेंचाइजी संचालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महमदपुर निवासी कृष्णानंद तिवारी (38) की सोमवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने चनहा चौराहे पर बैंक आफ बड़ौदा की फे्रंचाइजी शाखा ले रखा था। वहीं से बाइक से अकेले घर लौटते समय बदमाशों ने परवरभारी गांव के निकट गले में गोली मार दी और फरार हो गए। खून से लथपथ कृष्णानन्द को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुरूआती छानबीन में यह आशंका जताई जा रही थी कि लूट के इरादे से ही घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस रंजिश की दृष्टिकोण से भी जांच करने लगी।
विज्ञापन

इस बीच भीटी पुलिस ने जरूरी छानबीन के बाद मामले में लूट के इरादे से घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लगभग 75 हजार रुपए लूटने में बदमाश सफल हुए हैं, जबकि बैंक आफ बड़ौदा से प्राप्त अन्य रकम का वितरण संचालक ने ग्राहकों के बीच कर दिया था। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार लूट की रकम एक लाख से भी अधिक हो सकती है। पुलिस ने इस बीच संचालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हत्या व लूट की इस वारदात को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है। देर शाम ही एसपी व एएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया था। इस बीच मंगलवार को एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भीटी थाने पहुंचे और अलग अलग टीमों को छापामारी के लिए रवाना किया। कई जगह छापेमारी हुई भी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि भीटी, महरुआ व अहिरौली पुलिस के अलावा स्वाट टीम को भी घटना के खुलासे में लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed