फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder

बसपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Sat, 27 Jul 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Murder
अंबेडकरनगर। बीते दिनों दिनदहाड़े गोली मारकर की गई बसपा नेता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी ने शनिवार को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिला पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मामले में दो अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले शुकुलबाजार में बसपा नेता रामचंदर जायसवाल की दिनदहाड़े ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी स्थानीय निवासी शिवप्रकाश मौर्य समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध परिवारीजनों ने केस दर्ज कराया था। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार था। शनिवार को मुख्य आरोपी शिवप्रकाश मौर्य ने जनपद न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed