फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murad, who became district bad, threatened to kill him

जिला बदर हुए मुराद ने दी जान से मारने की धमकी

Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Murad, who became district bad, threatened to kill him
अंबेडकरनगर। जिला बदर किए गए गाजी फाउंडेशन अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर एक बीजेपी नेता व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। प्रकरण की शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक से हुई है। इस बीच एसपी ने प्रकरण की जांच एएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर में राजभरी कोट स्थित है। इसी क्षेत्र में एक मजार है, जिसे शहनूर बाबा की मजार के तौर पर जाना जाता है। भाजपा नेता अरविंद पांडेय व अन्य सभी तरह के अतिक्रमण को खाली करवाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी तरफ से गाजी फाउंडेशन आवाज बुलंद कर रहा है। उसका कहना है कि वहां स्थित शहनूर बाबा की मजार को प्रभावित करने का कार्य जानबूझकर किया जा रहा है। इन्हीं सब के बीच बीते दिनों मुराद अली को गुंडा एक्ट के प्रावधानों के तहत जिला बदर कर दिया गया। अब मुराद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बुधवार को लाइव आकर कहा कि शहनूर बाबा की मजार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन से कहा कि वह जिला बदर का आदेश मानकर तो बाहर चला गया, लेकिन अब यदि शहनूर बाबा की मजार को लेकर कुछ प्रतिकूल हुआ तो कोई रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन

मुराद ने भाजपा नेता अरविंद पांडेय व उनके परिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि मजार को नुकसान हुआ तो न तो वह रह पाएंगे और न उनका परिवार। अंजाम बुरा होने की भी धमकी दी गई। इस बीच यह वीडियो वायरल होते ही लखनऊ में मौजूद भाजपा नेता अरविंद पांडेय ने अपर पुलिस महानिदेशक से मिलकर जरूरी कार्रवाई की मांग की। अरविंद ने बताया कि संबंधित कोट को ऐतिहासिक मानते हुए पुरातत्व विभाग ने भी नवनिर्माण का उल्लेख करते हुए उसे अतिक्रमण मुक्त करने की आवश्यकता जताई है। उधर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच एएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed