{"_id":"64821347e715b4e44102e023","slug":"municipality-board-approves-budget-of-38-crores-ambedkar-nagar-news-c-13-1-279290-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 38 करोड़ के बजट को नगर पालिका बोर्ड की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 38 करोड़ के बजट को नगर पालिका बोर्ड की मंजूरी
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक में बृहस्पतिवार को 38 करोड़ 53 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। नगर की पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए पांच वार्डों में सबमर्सिबल तथा एक वार्ड में ट्यूबवेल की स्थापना तथा तिरंगा पोल की स्थापना का निर्णय लिया गया। सभासदों से विकास से जुड़े कई तरह के प्रस्तावों को लेकर उसे पूरा कराने का भरोसा दिया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष खुर्शीद जहां की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले स्वागत का दौर चला। अध्यक्ष ने सभी से विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में इसके बाद 38 करोड़ 53 लाख 97 हजार 654 रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव में कहा गया कि बीते वित्तीय वर्ष में कुल बजट 37 करोड़ 53 लाख 26 हजार के सापेक्ष 34 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये का व्यय हुआ।
बोर्ड ने जलालपुर नगर के सौैंदर्यीकरण तथा सड़कों के निर्माण पर मुख्य रूप से जोर देने का निर्णय लिया। विस्तारित क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सभासदों से प्रस्ताव लिए गए। तय किया गया कि पेयजल आपूर्ति की बेहतरी के लिए छाछू, काजीपुरा, दलाल टोला, जफराबाद व उस्मानपुर मोहल्ले सबमर्सिबल तथा भड़भड़पुर मोहल्ले में ट्यूबवेल की स्थापना की जाएगी। मालीपुर तिराहे या फिर जमालपुर चौराहे पर बड़ा तिरंगा झंडा फहराने के लिए पोल की स्थापना का निर्णय लिया गया। मार्ग प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए उपकरणों के खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में रमेश कुमार, फरियाद हुसैन, इसरार अहमद, नंदलाल, बृजेश कुमार व शुभम आदि मौजूद रहे।