फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MP welcomed amidst drums and shower of flowers

Ambedkar Nagar News: ढोल-नगाड़ों व पुष्प वर्षा के बीच हुआ सांसद का स्वागत

Thu, 07 Mar 2024 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
MP welcomed amidst drums and shower of flowers
अंबेडकरनगर। बसपा से भाजपा में शामिल होने तथा भाजपा से लोकसभा चुनाव में टिकट हासिल करने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे सांसद रितेश पांडेय का बृहस्पतिवार को जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत हुआ। बैंड बाजे के साथ ही फूलों व अबीर गुलाल की वर्षा से स्वागत करने की धूम मची रही। सांसद ने बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्पों को और मजबूत बनाने में शतप्रतिशत साथ देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर दर्शन के बाद सांसद रितेश के स्वागत का सिलसिला अयोध्या जनपद व अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र के हिस्से में आने वाली गोशाईगंज विधानसभा क्षेत्र से शुरू हो गया। अंबेडकरनगर में जिले की सीमा यादवनगर पर बड़ी तादाद में मौजूद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने अगुवानी को। काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया वैसे ही उसमें लोगों का हुजूम जुड़ता गया। जुलूस अकबरपुर नगर के निकट पवित्र शिवबाबा धाम पहुंचा तो वहां उतरकर सांसद रितेश ने माथा टेका। यहां 21 सदस्यीय पुजारियों की टीम ने जीत का शंखनाद करते हुए विधिवत मंत्रोच्चार किया। यहां से निकलकर काफिला अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे पहुंचा। पहले से खड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद सांसद ने यहां हनुमान मंदिर में जाकर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।
विज्ञापन

इसके बाद पटेलनगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल, कलेक्ट्रेट के निकट बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा लोहिया भवन परिसर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत समारोह का यह सिलसिला जिले में लगभग पांच घंटे तक चलता रहा। करीब एक दर्जन स्थानों पर पुष्प वर्षा अबीर गुलाल के जरिए सांसद का स्वागत हुआ तो वहीं आधा दर्जन जगहों पर बैंड बाजों के साथ समर्थकों की टोली स्वागत को आतुर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी के साथ ही कई जगह मिष्ठान वितरण का भी दौर चला। जिला मुख्यालय पहुंचकर सांसद ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में भाग लिया। कहा कि वे अभी भाजपा में शामिल हुए हैं। एक कार्यकर्ता की तरह पार्टी के सभी नेता व अन्य कार्यकर्ता उन्हें हमेशा उपलब्ध पाएंगे। सभी के मान सम्मान का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सबको साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को पूरा कराने में मदद करते चलना है।

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि शानदार स्वागत समारोह ने यह तय कर दिया है कि भाजपा इस बार यहां इस सीट पर रिकाॅर्ड मतों के अंतर से जीत तय करेगी। स्वागत समारोह में लोकसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, लोकसभा क्षेत्र संयोजक अवधेश द्विवेदी, अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, जिपं अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, रमाशंकर सिंह, छोटे पांडेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह, उपमा पांडेय, ओमकार गुप्त, मनोज मिश्र, रिंकल सिंह, वाल्मीकि उपाध्याय, दिनेश पांडेय, प्रदीप पांडेय, चंद्रिका प्रसाद व राकेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed