{"_id":"68cd999e6c5a430a8608de3a","slug":"mother-and-three-children-suffered-burn-injuries-as-electricity-entered-their-home-from-a-high-tension-line-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-142341-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन लाइन से घर में उतरा करंट, मां व तीन बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन लाइन से घर में उतरा करंट, मां व तीन बच्चे झुलसे
Fri, 19 Sep 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा नगर के मीरानपुर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर हाजी मंसूर के मकान में हाईटेंशन लाइन से करंट उतर आया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर रह रहे इनके पुत्र जमशेद की पत्नी व तीन बच्चे करंट लगने से झुलस गए। आननफानन में बिजली आपूर्ति बंद कराकर चारों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां करीब तीन घंटे तक चले उपचार के बाद उन्हें घर भेजा गया।
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जमशेद की पत्नी साजिदा (35), पुत्री आफिया (7), अयान (6) और ईशान (6) कमरे में थे। तभी हाईटेंशन लाइन से करंट उतरने लगा और पूरा कमरा चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई। करंट लगने से साजिदा और तीनों बच्चों को सीएचसी टांडा पहुंचाया गया। तीन घंटे भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने सभी को छुट्टी दे दी है। अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई गई और जेई को मौके पर भेजकर तकनीकी खामी को दुरुस्त कराया गया है।
बॉक्स
तार कसने के लिए लगीं बांस की फंटी बनी हादसे की वजह
बिजली के ज्यादातर तार घरों के पास से ही होकर गुजरे हैं। बिजली विभाग ने इन तारों को आपस में टकराने से रोकने के लिए बांस की फंटियों को बांधकर काम चलाता है। घटनास्थल पर भी बांस की फंटियां बंधी थीं। शुक्रवार को दोपहर में हवा चली तो फंटी टूटकर घर की दीवार से छूने लगी। इससे करंट घर में उतरा था। हादसे के बाद विभागीय कर्मचारियों ने फंटी को हटा दिया है। घटनाक्रम ने बिजली विभाग की लापरवाही उजागर कर दी है।