फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   More than two thousand hand pumps were useless

दो हजार से अधिक हैंडपंप पड़े बेकार

Tue, 14 Jul 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिले में शुद्ध पेयजल का संकट दूर करने की फिक्र जलनिगम प्रशासन को नहीं। कुल 32 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप के सापेक्ष 1198 हैंडपंप रिबोर की बाट जो रहे  हैं, जबकि 827 हैंडपंपों को मरम्मत की जरूरत है। प्रशासन इसको लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चालू वित्तीय वर्ष में मात्र 450 इंडिया मार्का हैंडपंपों को रिबोर करने का लक्ष्य दिया गया है। तीन माह से अधिक का समय बीत गया है, पर अब तक 110 हैंडपंपों को ही रिबोर किया जा सका है।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र व अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों को क्रिटिकल जोन घोषित किया जा चुका है। इन सबके बावजूद आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं हो पा रहे हैं। इस सबके बावजूद विभागीय अधिकारी खराब पड़े  हैंडपंपों को ठीक कराने या फिर रिबोर कराने को लेकर गंभीर नहीं हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 32 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से 1 हजार 198 हैंडपंप मौजूदा समय में रिबोर कराए जाने की अवस्था में हैं, जबकि 827 की मरम्मत की जरूरत है। हालांकि  खराब पड़े हैंडपंपों की संख्या इससे कहीं अधिक है। चालू वित्तीय वर्ष में  शासन से जिले को 1308 के सापेक्ष मात्र 450 हैंडपंप के ही रिबोर कराए जाने का लक्ष्य दिया गया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अनिल चंद्रा ने बताया कि शासन के  निर्देशानुसार जितने हैंडपंप का रिबोर कराने का लक्ष्य दिया गया है, उसके  सापेक्ष कार्य तेजी से चल रहा है। जून माह के अंत तक कुल 110 हैंडपंपों को रिबोर किया जा चुका है। कहा कि जिन हैंडपंपों की मरम्मत की जानी है, वह ग्राम पंचायत स्तर पर ठीक कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed