फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Money Vijayadashami with gaiety, Ravana combustion happened in many places

उल्लास से मनी विजयदशमी, कई जगह हुआ रावण दहन

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Money Vijayadashami with gaiety, Ravana combustion happened in many places
अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर विजय दशमी के मौके पर किया गया रावण का पुतला दहन - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाए जाने वाला विजयदशमी पर्व शुक्रवार को जिले में उल्लास से मनाया गया। पुतला दहन से पहले भगवान राम व रावण की सेना के बीच पहले युद्ध हआ। इसके बाद भगवान राम ने जब रावण का वध किया, तो समूचा माहौल तालियों और जयकारे से गूंज उठा। जय श्रीराम के उद्घोष से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद जगह-जगह रावण के पुतलों का दहन हुआ। इस बीच मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विजयदशमी पर्व पर लोगों ने मंदिरों व घरों में पूजा अर्चना की। शाम के समय अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड पर ऐतिहासिक रामलीला में भगवान राम व रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। इसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर एकत्र हो गए। युद्ध प्रारंभ हुआ, तो जैसे जैसे रावण सेना के सिपाही मारे जा रहे थे, वैसे वैसे तालियों की गड़बड़ाहट बढ़ती जा रही थी। अंत में जब भगवान राम ने रावण का वध किया, तो समूचा माहौल तालियों से गूंज उठा। साथ ही जय श्रीराम के नारे लगने लगे। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

जलालपुर नगर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में राम रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने बताया कि कोतवाल दुर्गेश मिश्र ने पुतले में आग लगाई। टांडा में पूर्व के वर्षों में रामलीला होती थी, लेकिन इस वर्ष नहीं हुई। इसके स्थान पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। रावण दहन के दोनों स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed