फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Modi just listens to businessmen, not to farmers : Rahul Gandhi

मोदी के कानों में किसानों की नहीं, उद्योगपतियों की आवाज गूंजती ः राहुल गांधी

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Modi just listens to businessmen, not to farmers : Rahul Gandhi
अंबेडकरनगर में सेनानियों व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद एवं निर्मल खत्री के साथ खाट सम्मेलन में मौजूद सांसद राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के निकट पवित्र शिवबाबा मैदान में किसानों के साथ आयोजित खाट सम्मेलन में शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि किसानों की बजाय उनके कानों में उद्योगपतियों की आवाज गूंजती है। इसी के चलते जनता त्रस्त है लेकिन मोदी व उनके दोस्त मस्त हैं।

विज्ञापन


होना यह चाहिए कि देश की जनता व किसान मस्त  हों और मोदी त्रस्त हों। मोदी के कानों में    किसानों व मजदूरों की आवाज गूंजे, इसीलिए उन्होंने देवरिया से दिल्ली तक की किसान महायात्रा शुरू की है। प्रधानमंत्री के वादों की याद दिलाते हुए सांसद राहुल ने कहा कि पिछले चुनाव में ही उन्होंने कहा था कि किसानों को कुल लागत के साथ ही 50 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। कहां गया वह वादा।
विज्ञापन


आज किसान जो दाल उगाता है, उसे तो उसका 40 रुपये प्रति किलो ही मिलता है लेकिन बाजार में वह दाल 200 रुपये तक बिक जाती है। किसानों को उनकी उपज के बराबर दाम दिलाने की सुध नहीं है। पीएम मोदी को किसान विरोधी साबित करने का प्रयास करते हुए उन्होंने आगे जोड़ा कि कांग्रेस सरकार ने यह प्रावधान लागू किया था कि किसानों की सहमति के बिना उनकी भूमि नहीं ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चार गुना तक दाम मिलेगा। हालांकि मोदी सरकार किसानों के इस हक को समाप्त करने पर तुली है। तीन बार सरकार ने प्रयास किया लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस के कड़े विरोध के चलते किसान विरोधी यह कदम नहीं उठाया जा सका। उन्होंने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि जब इसमें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने मन की बात में कहना शुरू कर दिया। वे तो किसानों की जमीन लेने के पक्ष में ही नहीं।

यदि पक्ष में नहीं थे तो कांग्रेस सरकार के कानून को बदलने का प्रयास क्यों किया जा रहा था। सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें किसानों के कर्जे माफ करने की सुध नहीं लेकिन अपने मित्रों का उन्होंने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया।

भाजपा के साथ ही बसपा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में रहीं दोनों की सरकारों ने किसानों की जमीन बड़े पैमाने पर छीनी है। उन्हें किसानों से लगाव नहीं है जबकि कांग्रेस ने ही किसानों के लिए बैंकों के दरवाजे खोले, मनरेगा लागू की, 70 हजार करोड़ का बकाया माफ किया।

सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनकी किसान यात्रा से लोगों को दर्द हो रहा है लेकिन उन्हें यह जानना चाहिए कि कांग्रेस ने ही हरित क्रांति लाने का काम किया था। कांग्रेस ने सदैव किसानों का ध्यान रखा है। खचाखच भरे शिवबाबा के मैदान में राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश या फिर आगे केंद्र में कांग्रेस की सरकार आयी तो किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे।

महिलाओं को और ज्यादा अधिकार देंगे जिससे वे और अधिक मजबूत होकर समाज में सामने आएं। बसपा की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि वहां तो सिर्फ एक ही महिला की चलती है। राहुल ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा कि सम्मेलन के बाद खटिया ले जाने वाले किसानों को भाजपा के लोग चोर कहने से संकोच नहीं कर रहे।

लेकिन देश से 10 हजार करोड़ लेकर भाग जाने वाले विजय माल्या को मोदी व बीजेपी समर्थक चोर नहीं बोलते। यह है किसानों को लेकर उनका असली रूप। कांग्रेस सांसद ने कहा कि तेल के दाम विश्व बाजार में लगातार कम हो रहे हैं लेकिन तब भी जनता को अधिक दाम देना पड़ रहा है। लोगों से पूछा, यह पैसा कहां जा रहा है।

फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा कि मोदी व उनके दोस्तों की ही जेब में यह पैसा जा रहा है। इसलिए मोदी व उनके मित्र मस्त हैं। कहा कि किसानों की समस्याओं को वे प्रमुखता से उठाते रहेंगे। खाट सम्मेलन में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी व जिलाध्यक्ष मेराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

 राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने, 15 लाख देने का वादा पूरा करने, सभी पात्रों को पेंशन दिलाने आदि की तरफ ध्यान नहीं दिया तो दूसरी तरफ लोगों में गुस्सा फैलाया जा रहा है। देश भाईचारे पर चलता है।

जितनी शांति रहेगी, उतनी ही तेजी से देश आगे बढ़ेगा। जाति, धर्म व आपसी लड़ाई से देश पीछे जाएगा। ऐसे में गुस्सा फैलाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपस में प्यार फैलाएं। मिलजुल कर रहें, इसी में उनकी व देश की तरक्की है।


 सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को एनटीपीसी में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को जौनपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राहुलराज ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे वे एनटीपीसी से निकलेंगे। इसके बाद अकबरपुर व मालीपुर होते हुए शाहगंजव जौनपुर के लिए निकल जाएंगे। सुरक्षा के प्रबंध इस दौरान शनिवार को भी कड़े बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed