{"_id":"6a92cd12ee420c22c3037728","slug":"lightning-strikes-tamarind-tree-amidst-rain-in-ambedkar-nagar-teenager-dies-while-two-burns-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: बारिश के बीच इमली के पेड़ पर गिरी बिजली, किशोर की मौत; बहन और बुआ की बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: बारिश के बीच इमली के पेड़ पर गिरी बिजली, किशोर की मौत; बहन और बुआ की बेटी झुलसी
Sat, 29 Aug 2026 05:45 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:45 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में बारिश के बीच इमली के पेड़ के पास बिजली गिरी। चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। जबकि, बड़ी बहन और बुआ की बेटी झुलस गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिजली गिरने से किशोर की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार दोपहर बारिश के बीच इमली के पेड़ के पास बिजली गिरी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और बुआ की बेटी झुलस गईं। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
घटना इब्राहिमपुर क्षेत्र के परसन का पूरा गांव की है। गांव निवासी उमेश कनौजिया (14) मौत हुई है। जबकि, उसकी बड़ी बहन लक्ष्मी (17) और रक्षाबंधन पर ननिहाल आई बुआ की बेटी रंजो (21) झुलस गई।
विज्ञापन
बताया गया कि रामदेव कनौजिया के नाती उमेश और लक्ष्मी तथा उनकी बेटी गेना देवी की पुत्री रंजो घर से कुछ दूर इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों घर की ओर जाने लगे। तभी तेज आवाज के साथ पेड़ के पास बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीनों गिर पड़े।
विज्ञापन
रंजो ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए आबादी की ओर भागी। घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को पहले सीएचसी, टांडा ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर कर दिया। वहां उमेश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।