{"_id":"67192ae789f8f19dc408e817","slug":"mnrega-works-gained-momentum-in-108-gram-panchayats-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123320-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 108 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों ने पकड़ी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 108 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों ने पकड़ी गति
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा विकासखंड की 108 ग्राम पंचायतोंं में मनरेगा योजना के तहत कार्य ने गति पकड़ रखी है। इससे जहां संबंधित गांव में विकास कार्य तेजी से हो रहा है, वहीं काम मिलने से मजदूरों के चेहरे पर चमक दिख रही है। काम मिलने से मजदूरों का दीप पर्व अब अच्छे ढंग से मन सकेगा।
विकासखंड टांडा में कुल 116 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 108 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य चल रहा है। कुल 2288 मजदूर काम पर लगे हैं। खास बात यह है कि इन दिनों ग्राम पंचायतों में ही काम मिलने से मनरेगा मजदूरों का उत्साह बढ़ा है। उनका कहना है कि यदि मनरेगा योजना में नियमित रूप से काम मिलता रहे तो उन्हें कहीं बाहर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। मजदूरों का कहना है कि आगामी दिनों में दीप पर्व है। ऐसे में काम मिलने से पर्व भी बेहतर ढंग से मन सकेगा। सचिव विमल कुमार वर्मा व राकेश यादव ने बताया कि गाम पंचायतों में काम कराया जा रहा है। योजना के तहत अधिक से अधिक काम मजदूरों को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अपर कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) आलोक पांडेय ने बताया कि वर्तमान में 108 ग्राम पंचायतों मे काम चल रहा है। जॉब कार्डधारकों को अधिक से अधिक रोजगार देने का पूरा प्रयास रहता है। सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कच्चे काम पर फोकस करें।