फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MLC demanded construction on three roads from CM Yogi

Ambedkar Nagar News: एमएलसी ने सीएम ने की तीन सड़कों के निर्माण की मांग

Fri, 09 Feb 2024 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
MLC demanded construction on three roads from CM Yogi
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर एमएलसी हरिओम पांडेय ने जिले के तीन प्रमुख मार्गों के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने सीएम को पत्र सौंपकर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध भी किया ।
विज्ञापन

बताते चलें कि एक दिन पहले अयोध्या मंडल के जनप्रतिनिधियों ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसमें अयोध्या अंबेडकरनगर क्षेत्र के एमएलसी पूर्व सांसद हरिओम पांडेय भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि सीएम ने जनप्रतिनिधियों को बुलाकर कई तरह का फीडबैक लिया जिसमें चुनाव से लेकर विकास कार्य व अयोध्या का बढ़ता महत्व आदि बिंदु शामिल था। एमएलसी ने बताया कि उन्होंने सीएम को पत्र देकर टांडा रायबरेली एनएच में अकबरपुर शहरी भाग के तीन किमी. क्षेत्र के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। बताया कि मंजूरी हो चुकी है। प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जल्द प्रदान कराई जाए। महरुआ मिझौड़ा यादवनगर के दस किमी. से अधिक लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही एनटीपीसी टांडा से नेशनल हाइवे 233 तक साढ़े चार किमी. लंबे बाइपास के निर्माण पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed