फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Missing youth killed in transaction dispute

लेनदेन के विवाद में लापता युवक की हत्या

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Missing youth killed in transaction dispute
अंबेडकरनगर के शहजादपुर निवासी युवक का शव मिलने के बाद सड़क जाम कर रहे आक्रोशित नागरिकों को समझात? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से दो दिन पहले लापता हुए बर्तन व्यवसायी के पुत्र का शव रविवार को तमसा नदी से बरामद हुआ। शव को बोरे में भरकर फेंका गया था। युवक की हत्या कर फेंके गए शव के मिलने की जानकारी पर नगर के व्यापारियों व अन्य नागरिकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पहले शहजादपुर चौक, फिर पुरानी तहसील तिराहे पर घंटों मार्ग जाम किया। आक्रोशित लोगों को डीएम व एसपी ने समझा कर किसी तरह शांत कराया। इससे पहले अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तत्परता बरतते हुए सभी चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। बाद में उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पांच लाख रुपये के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी बर्तन व्यवसायी संतकुमार कसौधन का पुत्र शिवा कसौधन (20) 11 नवंबर की रात अचानक लापता हो गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। अगले दिन कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ व युवक की तलाश शुरू कर दी। इसके बावजूद कोई सुराग न लगने पर 13 नवंबर को व्यापारियों एवं कई गणमान्य नागरिकों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई थी। इस बीच पुलिस ने परिवारीजनों की ओर से जिन चार युवकों पर आशंका जताई गई थी, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कुबूल करते हुए युवक की हत्या करने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस पर रविवार को करीब 10 बजे तमसा नदी के जौहरडीह घाट के निकट बोरे में भरकर फेंके शिवा के शव को बरामद कर लिया। शिवा का शव मिलने की जानकारी होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया, वहीं नागरिकों व व्यापारियों में आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने एकजुट होकर नगर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पहले शहजादपुर चौक, फिर तहसील तिराहे पर बड़ी तादाद में पुरुषों व महिलाओं ने मार्ग जाम कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह व कोतवाल अमित कुमार सिंह पहुंचे, लेकिन बाद में डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मोर्चा संभाल लिया। लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोग आरोपियों को खुद के हवाले करने की मांग कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि कानून के अनुसार सभी जरूरी कार्रवाई होगी। पुलिस ने इससे पहले पिता संतकुमार की तहरीर पर शहजादपुर निवासी नीलेश वर्मा व यश जायसवाल, मुरादाबाद निवासी आमिर, पेवाड़ा निवासी आमिर कुरैशी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि यश से शिवा के बीच पांच लाख रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। तहरीर के अनुसार यश से पैसे वापस करने की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर यश ने साथियों के साथ मिलकर 11 नवंबर की रात उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर फेंक दिया।
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश
युवक की हत्या के बाद सुबह जब शव मिला, तो शहजादपुर के नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शहजादपुर के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शहजादपुर चौक पहुंच गए। नाराज व्यापारी व लोग आरोपियों को फांसी दिए जाने व मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। चौक पर जाम लगाने से शहजादपुर सब्जी मंडी, शहजादपुर से मालपुर रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इसी बीच जब पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जा रही थी, तो इसी बीच उसके साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिक व महिलाएं भी चल दिए। शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गया, जबकि पुरुष व महिलाओं ने पुराने तहसील तिराहे पर मार्ग जाम कर दिया। इससे अकबरपुर अयोध्या मार्ग, अकबरपुर टांडा मार्ग व शहजादपुर की तरफ जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों का था कि जिलाधिकारी व एसपी मौके पर आएं और कार्रवाई करें। इसके बाद ही जाम समाप्त हो सकेगा।
जाम से तीन घंटे बाधित रहा आवागमन
युवक की हत्या के बाद आक्रोशित नागरिकों व व्यापारियों द्वारा पहले शहजादपुर चौक, फिर पुराने तहसील तिराहे के निकट लगाए गए जाम के चलते जिला मुख्यालय पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। अकबरपुर अयोध्या मार्ग, अकबरपुर टांडा मार्ग व शहजादपुर तथा नई सड़क की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ देर के इंतजार के बाद जब रास्ता साफ नहीं हो सका, तो आखिरकार बड़े वाहन एनएच से होकर आवागमन करने लगे। जाम के चलते लगभग तीन घंटे तक जाम की समस्या से अकबरपुर नगर जूझा। लगभग तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।

स्थिति संभालने पहुंची कई थानों की फोर्स
युवक की हत्या के बाद आक्रोशित नागरिकों व व्यापारियों के धरना-प्रदर्शन व मार्ग जाम के बीच स्थिति संभालने के लिए न सिर्फ अकबरपुर कोतवाली, बल्कि बेवाना, अहिरौली, सम्मनपुर, मालीपुर, जलालपुर समेत जिले के अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया। इसके अलावा अकबरपुर, भीटी व टांडा सीओ ने भी जिला मुख्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed