{"_id":"612a71d18ebc3e7a2604807e","slug":"missing-girl-s-body-found-in-pond-ambedkar-nagar-news-lko593176612","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ। थाना क्षेत्र के दारीडीहा में शनिवार को सुबह गांव निवासी लापता किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने कहा कि किशोरी ने तालाब में कूदकर आत्महत्या की है, जबकि पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
महरुआ थाना क्षेत्र के दारीडीहा निवासी शिवपूजन का पुत्र सूरज सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। तालाब में उसकी बहन रंजना उर्फ अंतिमा (15) का शव उतरा रहा था। सूचना पर रोते बिलखते परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच जानकारी होने पर एसओ महरुआ विवेक वर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
बाद में पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। परिवारीजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे अचानक रंजना घर से लापता हो गई। जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई, तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला।