फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Miscreants robbed a bullion trader of his motorcycle.

Ambedkar Nagar News: सराफा कारोबारी की बाइक लूट ले गए बदमाश

Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a bullion trader of his motorcycle.
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र में सोमवार शाम सराफा कारोबारी को निशाना बनाकर बदमाशों ने उनकी बाइक लूट ली। कारोबारी का आरोप है कि नकाबपोश बदमाशों ने पहले उनकी आंखों में पाउडर जैसी कोई वस्तु डाली और फिर बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। वारदात में चार बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलालपुर के छाछू मोहल्ला निवासी जगदंबा पांडेय की डिधौटा बाजार में केके ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:20 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से छोटी दरगाह के रास्ते रफीगंज होते हुए घर लौट रहे थे। दुकान से करीब 300 मीटर आगे पहुंचने पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

व्यापारी के मुताबिक, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी आंखों में पाउडर जैसी कोई वस्तु डाल दी। इसके बाद उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। अनहोनी की आशंका में वह बाइक छोड़कर कुछ दूर चले गए। इस दौरान मदद मिलने के बाद जब वह घटनास्थल पर लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने बताया कि दो अन्य बदमाश भी आसपास पैदल खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदंबा पांडेय के अनुसार, बाइक की डिकी में दुकान की चाबी वाला बैग रखा था। हालांकि, दुकान की ज्वेलरी उनके पास ही थी। बाइक गायब मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू की। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मामले में शिकायत पत्र नहीं मिला है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कारोबारी बार-बार बयान बदल रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed