फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mill closed after crushing more than three lakh quintals of sugarcane

तीन लाख क्विंटल अधिक गन्ना पेराई के बाद मिल बंद

Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mill closed after crushing more than three lakh quintals of sugarcane
अंबेडकरनगर। लक्ष्य से लगभग तीन लाख क्विंटल अधिक की गन्ना पेराई के बाद बुधवार भोर में अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र समाप्त हो गया। शासन से चीनी मिल को 85 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य मिला था। इसकी तुलना में 87 लाख 85 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। इसके साथ ही 19 मार्च तक गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान भी कर दिया गया। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चीनी मिल के अनुसार अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीती 24 नवंबर सेे अकबरपुर चीनी मिल में पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। गन्ना बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 34 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। शुरुआती दौर में तो किसानों को गन्ना बिक्री करने में कुछ मुश्किलें हुईं, लेकिन लगातार मिल रहीं शिकायतों का संज्ञान लेने वाले डीएम के सख्त निर्देश के बाद सुचारु रूप से खरीद का कार्य प्रारंभ हो गया था। चीनी मिल को शासन से पहले 86 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया था। बाद में इसे घटाकर पहले 85 लाख क्विंटल, फिर 84 लाख क्विंटल कर दिया गया। हालांकि गत दिवस इसे बढ़ाकर 85 लाख क्विंटल कर दिया गया। इस बीच संभावना व्यक्त की गई कि 24 मार्च को चीनी मिल में पेराई का कार्य बंद हो जाएगा। हालांकि बाद में चीनी मिल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक शत-प्रतिशत किसानों का गन्ना नहीं खरीद लिया जाता, तब तक पेराई सत्र समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार भोर में लक्ष्य की तुलना में 2 लाख 85 हजार क्विंटल अधिक पेराई के साथ ही पेराई सत्र संपन्न हो गया। सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि 85 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य था। 87 लाख 85 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करने के बाद जब शत-प्रतिशत गन्ने की पेराई हो गई, तो बुधवार भोर में पेराई सत्र समाप्त हो गया। बताया कि 19 मार्च तक गन्ना बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है। शेष किसानों के भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed