{"_id":"616c6a5d6c052b09e4754a5d","slug":"middle-aged-dead-body-found-in-pond-ambedkar-nagar-news-lko600444715","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर निवासी अधेड़ का शव शाम को गांव के निकट तालाब में उतराता मिला। वह रविवार को सुबह घर से शौच के लिए निकला था। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी रामवृक्ष (55) प्रतिदिन की तरह रविवार को सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। परंतु काफी समय बीत गया, लेकिन वह घर नही लौटे। परिवारीजनों ने विलंब होने पर खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर शाम ग्रामीणों ने देखा कि गांव के निकट स्थित तालाब में एक शव पड़ा है। उसकी पहचान गांव निवासी रामवृक्ष के तौर पर हुई।
जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना जलालपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल दुर्गेश मिश्र टीम के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिवार के सदस्यों ने घटना को लेकर किसी कारण की जानकारी नहीं दी है।