{"_id":"624c8cd73b2be67c907ab84b","slug":"meritorious-honored-in-nomination-fair-ambedkar-nagar-news-lko62475998","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन मेला में सम्मानित हुए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन मेला में सम्मानित हुए मेधावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरामदपुर जरियारी में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन मेला समारोह हुआ। कार्यक्रम में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी ने इस दौरान मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही नए प्रवेशार्थियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप लेखन पठन सामग्री प्रदान की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन ने सभी शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अपने कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक नामांकन कराना सुनिश्चित कराए। कोई भी बच्चा इस अभियान से जुड़ने से छूटना नहीं चाहिए। राज्य सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में भव्य आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को महरुआ गोला न्याय पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरामदपुर जरियारी में नामांकन मेले का आयोजन हुआ।
इस दौरान बीईओ ने आह्वान किया कि घर घर जाकर बच्चों का ज्यादा से ज्यादा नामांकन तय कराया जाएं। कार्यक्रम में आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी मिशन शक्ति अभियान के तहत पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे एआरपी अशर्फीलाल ने कहा कि अधिकाधिक नामांकन तय कर कर कटेहरी ब्लॉक अव्वल स्थान प्राप्त करेगा।