{"_id":"64a1bc88e5a7c4b0060c9016","slug":"meritorious-honored-ambedkar-nagar-news-c-13-1-316775-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल
Sun, 02 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में सम्मानित किए गए मेधावी।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जामिया इमाम सादिक परिसर में रविवार को बाबुल इल्म एजूकेशनल सोसायटी की ओर से विभिन्न परीक्षाओं में सफल होने वाले मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि देश के नवनिर्माण में युवा वर्ग की भूमिका अहम है। नीट व अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मजहर अब्बास, मोहम्मद शहजादे, आसिफ हुसैन, तनवीर फात्मा, मोहम्मद कुमैल, फिरोज अब्बास, हुसैन रजा, मुबस्सिर अब्बास, रामिश मेहंदी, फरोग अब्बास एवं रूशैद को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इससे पूर्व डॉ. अब्बास मेहंदी, डॉ. मोहम्मद कासिम आदि ने अपने अनुभव साझा किए। अध्यक्षता कर रहे मौलाना हसन मेहंदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मेधावियों का मनोबल बढ़ता है। संस्था संयोजक मौलाना रईस हैदर ने सभी का आभार प्रकट किया।