{"_id":"5d90e7fe8ebc3e93ce4fafa8","slug":"meeting-ambedkar-nagar-news-lko484254342","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव व पर्वों को सकुशल निपटाने के लिए हो सुरक्षा के प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव व पर्वों को सकुशल निपटाने के लिए हो सुरक्षा के प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा सीट जलालपुर के उपचुनाव, नवरात्र व दुर्गापूजा पर्व को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त मनोज मिश्र व आईजी रेंज डॉ. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। निर्देशित किया गया कि उपचुनाव व पर्वों को सकुशल निपटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही दुर्गा पूजा को देखते हुए पूजा पंडालों के आसपास पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं। पर्व में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। विभिन्न टीमों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए। टीमों में शामिल अधिकारी एक-दूसरे के बीच सामंजस्य बनाए रखें।
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का पूरी मजबूती से पालन कराया जाए। यदि कोई भी उल्लंघन करता मिले तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। समय रहते ईवीएम व वीवीपैट के रेंडमाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
आईजी रेंज डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं। पूजा पंडालों पर तेज ध्वनि यंत्रों के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। पूजा पंडालों के इर्दगिर्द सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाएं।
प्रतिमा विसर्जन स्थलों का जिम्मेदार अधिकारी समय रहते पहुंचकर जायजा लें। यदि किसी प्रकार की कमी हो तो उसे दूर किया जाए। पूजा पंडालों व मंदिरों के इर्दगिर्द प्रतिदिन चूने का छिड़काव किया जाए। पर्व के दौरान यदि कोई गड़बड़ी करता मिले, तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव व पर्व को देखते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।