{"_id":"5d3c912a8ebc3e6d107488cb","slug":"meena-manch-ambedkar-nagar-news-lko47319236","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास व दहेज जैसी कुरीति को लेकर चला जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास व दहेज जैसी कुरीति को लेकर चला जागरूकता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में संचालित समस्त कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. हरीश चंद्र शुक्ल की देखरेख में मीना मंच व पावर एंजिल का गठन किया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता, अंधविश्वास समेत अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मीना मंच के गठन से बालिका अधिकारों को बल मिलेगा। साथ ही उनके भीतर नेतृत्व क्षमता व कौशल विकास भी होगा। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश का मुख्य आधार वहां की शिक्षा व्यवस्था व कुशल जनशक्ति होती है। बालिका शिक्षा के मार्ग में कई बाधाएं देखने को मिलती हैं। इसमें प्रमुख रूप से बालिकाओं में असुरक्षा की भावना, लिंग भेद आदि प्रमुख कारण शामिल हैं। इन्हीं कमजोरियों को दूर करने के लिए मीना मंच का अपना अलग महत्व है जो बालिकाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्यरत है।
बाद में बालिकाओं को दहेज प्रथा, रूढ़िवादिता व अंधविश्वास समेत कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. हरीश चंद्र शुक्ल ने कहा कि दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप से कम नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए सभी को आवाज उठाने की जरूरत है। बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के क्रम में जिले के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मीना मंच का गठन किया जाएगा।