फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Medical student accused of sexual harassment warns of suicide

Ambedkar Nagar News: मेडिकल छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दी आत्महत्या की चेतावनी

Sun, 15 Sep 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Medical student accused of sexual harassment warns of suicide
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्यगेट पर पसरा रहा सन्नाटा।
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी है। छात्रा ने कॉलेज की एक कमेटी को बाकायदा ई मेल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार देर रात अलीगंज थाने की पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। उधर मेडिकल कॉलेज की आंतरिक कमेटी ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर एक बार फिर विवादों के घेरे में है। बीते सात अगस्त को जनपद दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं का जिक्र खासतौर पर किया था। इसके बाद प्राचार्य को वहां से हटाकर नए प्राचार्य की तैनाती की गई। दरअसल यहां पिछले दो वर्ष से कभी मेडिकल छात्र-छात्राओं तो कभी नर्सिंग स्टाफ द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाकर आंदोलन किया जाता रहा है। मेडिकल कॉलेज के ज्यादातर शिक्षकों ने भी सामूहिक रूप से मनमानी के विरोध में त्याग पत्र भेज दिया था। इन सब मामलों के बीच यहां दूसरे प्राचार्य की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

अब इसके बाद एक मेडिकल छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज को फिर से चर्चा में ला दिया है। छात्रा ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन मेडिकल कॉलेज की हैरेसमेंट कमेटी के सदस्यों को ई मेल भेजकर कुछ कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पैरा मेडिकल विंग की छात्रा ने ई मेल में लिखा कि वह तो दुनिया से चली जाएगी, लेकिन बाकी साथियों के साथ ऐसा न हो यह तय करना होगा। छात्रा की शिकायत मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों तथा जिला व पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद शनिवार देर रात ही अलीगंज पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज में पहुंच गई। पुलिस ने वहां सुरक्षा का जायजा लिया। इसके बाद वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिली है। आंतरिक कमेटी जांच कर रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति देखने के लिए पुलिस टीम भी पहुंची थी।


पुलिस कर रही ई मेल की जांच
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने 13 सितंबर की देर रात अज्ञात नाम से ई-मेल किया था। मेडिकल कॉलेज प्रशासन छात्रा का नाम पता लगाने की कोशिश कर रहा है, जिससे मामले की तह तक जाया जा सके। इसके लिए पुलिस को वह ई मेल अकाउंट दे दिया गया है, जिससे उत्पीड़न की शिकायत की गई थी। पुलिस इसके आधार पर संबंधित छात्रा के नाम पते तक पहुंचने के लिए छानबीन कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन देखेगा।

पांच लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने उत्पीड़न मामले में अपने ई मेल में पांच लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें एक चिकित्सक, एक छात्र व तीन कर्मचारी हैं। पुलिस ने इन सभी लोगों से पूछताछ की है। एक कर्मचारी को रात में हिरासत में लिया गया था। हालांकि पुलिस ने हिरासत की बात से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों के नाम ई मेल में लिखे हैं, उनसे पूछताछ चल रही है। अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed