{"_id":"66ce080531b1fe1e00034636","slug":"medical-college-principal-was-removed-from-post-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-120258-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेडिकोज व कर्मचारियों की नाराजगी पड़ी भारी, हटाए गए प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेडिकोज व कर्मचारियों की नाराजगी पड़ी भारी, हटाए गए प्राचार्य
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की नाराजगी का असर दिखा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य को प्रयागराज भेज दिया गया है। जबकि बांदा मेडिकल कॉलेज में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
टांडा तहसील स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज लंबे समय से विवादों से घिरा हुआ है। यहां तैनात रहे प्राचार्य डॉ. संदीप कौशिक के कार्यकाल से ही विवाद की शुरुआत हुई थी। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने अव्यवस्थाओं और उत्पीड़न का आरोप लगाकर सड़क जाम व प्रदर्शन किया था। मामले में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को यहां आना पड़ा था। इसके बाद डॉ. संदीप को प्राचार्य के पद से हट दिया गया था। उसके बाद यहीं पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमीरुल हसन को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया था। लेकिन इसके बाद स्थिति पहले से भी ज्यादा बिगड़ गई। नए नियमों का विरोध, अव्यवस्था तो कभी उत्पीड़न का आरोप लगाकर चिकित्सक, कर्मचारी और मेडिकोज प्रदर्शन करते रहे। मेडिकल कॉलेज के मामले सुर्खियों में बने रहे।
सात अगस्त को जिले में समीक्षा बैठक करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए डीएम को निर्देशित किया था। अब कार्यवाहक प्राचार्य अमीरुल हसन को यहां से हटाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से संबद्ध कर दिया गया है। इसी के साथ ही बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आभास कुमार सिंह को यहां प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।