फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MDM scheme derailed, conversion cast not found for three months

एमडीएम योजना बेपटरी, तीन माह से नहीं मिली कन्वर्जन कास्ट

Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
MDM scheme derailed, conversion cast not found for three months
अंबेडकरनगर। जिले में एमडीएम योजना पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। बीते तीन माह से जिले को शासन से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिल सकी है। नतीजा यह है कि जिले के 1856 विद्यालयों में पंजीकृत 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को बीते अप्रैल से योजना के तहत राशि नहीं मिल सकी है। बीते तीन माह से योजना के तहत राशि न मिलने से अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि कोरोना संकट में जबकि राशि की अत्यंत जरूरत है, तो ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही अत्यंत चिंताजनक है।
विज्ञापन

जिले में एमडीएम योजना पूरी तरह से धराशायी हो गई है। इसका समुचित लाभ छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को नहीं मिल पा रहा है। कोरोना संकट के बीच विद्यालय बंद होने की दशा में एमडीएम योजना के तहत संबंधित विद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में राशि भेजे जाने के दिशा निर्देश शासनस्तर पर दिया गया है। योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावक को 4 रुपये 97 पैसा, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावक के खाते में 7 रुपये 45 पैसे प्रतिदिन की दर से भेजे जाने का निर्देश है। जिले में कुल 1856 विद्यालयों में एमडीएम योजना का संचालन हो रहा है। इसमें 2 लाख 9 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के अनुसार बीते तीन माह से जिले को शासन से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिल सकी है। अप्रैल से अब तक कन्वर्जन कास्ट न मिलने से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में एमडीएम योजना के तहत राशि नहीं भेजी जा सकी है। इस बीच योजना के तहत राशि न मिलने से अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि कोरोना संकट में जब पैसे की अधिक जरूरत है, तो ऐसे में योजना के तहत राशि न मिलना अत्यंत चिंताजनक है। योजना का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। उधर, बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कन्वर्जन कास्ट अप्रैल से अब तक नहीं मिली है। इसके चलते ही योजना के तहत अभिभावकों के खाते में राशि नहीं भेजी जा सकी है। शासन को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed