फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MCH wing of district hospital got three doctors

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल की एमसीएच विंग को मिले तीन डॉक्टर

Thu, 25 May 2023 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
MCH wing of district hospital got three doctors
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग को तीन नए डॉक्टर मिल गए हैं। रेडियोलॉजिस्ट के मिलने से जहां ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड जांच बहाल होगी। तो वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ व एनेस्थेटिस्ट की तैनाती से महिलाओं के इलाज व सिजेरियन प्रसव की भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में महिलाओं व बच्चों के इलाज के लिए 100 बेड का मातृ शिशु विंग स्थापित है। बड़ी तादाद में महिलाएं व बच्चे इलाज के लिए प्रतिदिन यहां पहुंचते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत यहां एक महिला रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता पांडेय की नियुक्ति कर दी गई है। मालूम हो कि गर्भवती व अन्य महिलाओं की जांच के लिए यहां एमसीएच विग में अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन अब तक वह ठप पड़ी थी। ज्यादा आकस्मिक परिस्थिति होने पर महिलाओं को जिला अस्पताल में लगे अल्ट्रासाउंड सेंटर जाकर जांच कराने के लिए भीड़ में जूझना पड़ता था। अब जल्द ही डॉ. अंकिता के कार्यभार ग्रहण करने के साथ यहां महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

महिलाओं के ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट की जरूरत भी यहां लंबे समय से थी। एनेस्थेटिस्ट न होने से सिजेरियन प्रसव आदि में मुश्किलें होती थीं। अब एनेस्थेटिस्ट डॉ. अनुभव भूषण की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि पांडेय की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन होती है 250 ओपीडी
एमसीएच विंग में प्रतिदिन दो सौ पचास मरीजों की औसत ओपीडी होती है। इनमें से दर्जनों महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की जरूरत होती है। ऐसी तमाम महिलाओं को बाहर स्थित निजी केंद्रों पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराने को विवश होना पड़ रहा था। अब इन्हें एमसीएच विंग में ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल जाएगी। कटेहरी सीएचसी में भी तैनात
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में तीन डॉक्टरों की तैनाती होने के साथ ही कटेहरी सीएचसी में भी एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। एनेस्थेटिस्ट डॉ. मुकेश कुमार गौतम को यहां तैनात किया गया है। इससे सीएचसी में भी ऑपरेशन से जुड़ी सुविधाएं बहाल हो सकेंगी।


बेहतर की जा रही सुविधाएं
जिला अस्पताल व एमसीएच विंग की सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। मरीजों काे समुचित इलाज मिल सके इसके सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। - डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed