{"_id":"6e13a41cff52f75e92aeeb527f8fb05c","slug":"mastermind-surrendered-in-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर माइंड ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर माइंड ने किया कोर्ट में सरेंडर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि बेवाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनोज श्रीवास्तव उर्फ कालिया की तलाश पुलिस जिला मुख्यालय पर हुई साढ़े 37 लाख की लूट मामले में पिछले कई दिनों से कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लूट मामले का यही मास्टर माइंड है और लूट की रकम भी यही लेकर भागा था। उसकी तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी करती चली आ रही है। इस बीच एक दिन पूर्व शनिवार को वह जौनपुर की एक अदालत में सरेंडर कर जेल चला गया। बताया जाता है कि वहां वर्ष 2005 में हुई लूट के एक मामले में वह निरुद्ध था।
विज्ञापन
इसी मामले में जारी वारंट के मद्देनजर उसने एक दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे जनपद पुलिस के प्रयासों को खासा धक्का लगा है। दरअसल जिले के विभिन्न थानों की पुलिस उसकी तलाश में लगातार लगी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी वह पुलिस को धता बताते हुए जौनपुर में आत्मसमर्पण करने में सफल रहा। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने बताया कि उसके आत्मसमर्पण करने की सूचना प्राप्त हुई है।