{"_id":"6aa2f1c5aa2aabed1c0fdd3a","slug":"mason-drowns-in-overflowing-drain-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164600-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उफनाए नाले में डूबने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उफनाए नाले में डूबने से राजमिस्त्री की मौत
Thu, 10 Sep 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजन
सद्दरपुर। टांडा क्षेत्र के बिछावट मैदान के पास थिरुआ नाला में बाढ़ के पानी में बृहस्पतिवार सुबह पैर फिसलने से डूबे राजमिस्त्री नंदलाल उर्फ पप्पू (50) की मौत हो गई।
अलीगंज क्षेत्र के हजियापुर गांव के रहने वाले नंदलाल उर्फ पप्पू वर्तमान में टांडा के सिकंदराबाद स्थित कांशीराम आवास में रहते थे और राजमिस्त्री के रूप में कार्य कर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह शौच के लिए बिछावट मैदान की ओर गए थे। इसी दौरान थिरुआ नाला के पास पैर फिसलने से वह पानी में जा गिरे और डूब गए। गोताखोर देवेंद्र कुमार उर्फ पप्पू की निगरानी में अभय मांझी, फिरतू मांझी, नेब लाल, वाहिद और अलख मांझी ने नंदलाल को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नंदलाल की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में दो बेटे अनुज (22), सनोज (18) और 10 वर्षीय बेटी नंदिनी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण थिरुआ नाले में भी काफी पानी है। इससे खेत व खाली मैदान डूबे हुए हैं। प्रभारी इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।