{"_id":"5efe0d048ebc3e433e4cbd8e","slug":"mask-ambedkar-nagar-news-lko5288279183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हुई 34 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में हुई 34 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वॉयरस के संक्रमण को फैलने से रांकने के लिए जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य लगातार जारी है। दूसरे प्रांत व शहर से आने वाले तथा स्थानीय नागरिकों की न सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, बल्कि उन्हें कोरोना संक्रमण को रोकने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाती है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। दूसरे प्रांत व शहर के अलावा स्थानीय नागरिक मातृ शिशु विंग पहुंचे, जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि गुरुवार को डॉ. मनोज शुक्ला व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 34 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अपील की गई कि वे ज्यादातर कार्य घर पर ही रहकर करें। अत्यंत आवश्यक कार्य पडने पर ही घर से बाहर निकलें। नागरिकों से आह्वान किया गया कि 65 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष से कम आयु वर्ग के लोगों को घर से बाहर न निकलने दें। उनका विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। सोशल डिस्टेंसिंग पर अधिक जोर दें। साथ ही समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।