फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mask

एनआरएलएम की महिलाओं ने डीएम व एसपी को सौंपे तीन तीन हजार मास्क

Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mask
अंबेडकरनगर। कोविड-19 के मद्देनजर अधिक से अधिक नागरिकों तक सूती व किफायती मास्क उपलब्ध हो सके, इसके लिए गुरुवार को एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं की तरफ से डीएम व एसपी को तीन तीन हजार सूती मास्क सौंपा गया।
विज्ञापन

डीएम ने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मास्क निर्माण में प्रदेश में जिले की महिलाओं का कार्य अत्यंत बेहतर है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में सबसे पहले जिले को 1 लाख 30 हजार मास्क बनाने के लिए सब्सिडी की राशि शासन से उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नागरिकों को बेहतर व सस्ता मास्क उपलब्ध हो सके, इसके लिए एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक सूती व किफायती मास्क तैयार करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं द्वारा बड़े पैमाने पर मास्क का निर्माण कर जगह जगह स्टाल लगाकर 10 रुपये में दो मास्क की बिक्री की जा रही है। जन सामान्य तक अधिक से अधिक मास्क पहुंच सके, इसके लिए लगभग एक माह पूर्व महिलाओं ने जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी को एक एक हजार सूती मास्क उपलब्ध कराया था। इस बीच गुरुवार को स्वत: रोजगार उपायुक्त आरबी यादव ने महिलाओं की तरफ से जिलाधिकारी व एसपी को तीन तीन हजार मास्क सौंपा। डीएम ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लगन का ही नतीजा है कि प्रदेश में मास्क निर्माण में जिले का स्थान सर्वोच्च है। इसी का नतीजा है कि 1 लाख 30 हजार मास्क के निर्माण के लिए सब्सिडी राशि जिले में पहले से ही शासन से उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed