फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married women were thrown out of their homes for dowry

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिताओं को घर से निकाला

Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Married women were thrown out of their homes for dowry
अंबेडकरनगर। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सम्मनपुर के बरियावन की मूल निवासिनी श्रेया तिवारी ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व अहिरौली के बरहा नियामत चक निवासी अंकुर तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर महादेव और ननद ब्यूटी दहेज कम मिलने पर आए दिन पीटते रहे और कई बार घर से निकाल दिया। 16 नवंबर को ससुराल पक्ष ने एक लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, सोने की चेन व अंगूठी की मांग की। ससुराल पक्ष ने दोनों बेटियों को अपने पास रोक लिया। संतकबीरनगर जिले के बछईपुर घनघटा की निवासिनी आमिना खातून ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2021 में आलापुर के संदहा मजगवां निवासी वसीम से हुई थी। 18 नवंबर को विरोध करने पर पति, देवर रहीम व रसूल अहमद ने गाली-गलौज करते हुए पीटा। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed