फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   married woman killed for dowry

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Mon, 20 Mar 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
married woman killed for dowry
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र कटका के नत्थूपुर खुर्द में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। उधर, मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी पुत्री को मार डाला गया। पुलिस ने इस पर पति तथा सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






नत्थूपुर खुर्द गांव निवासी रामसुरेश ने बताया कि वह रविवार सुबह पत्नी कौशल्या के साथ खेत में गया था जबकि उसका पुत्र अजय जलालपुर स्थित एक दुकान पर काम करने चला गया। कुछ देर बाद सुरेश व कौशल्या खेत से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन





कौशल्या ने बहू रीमा (21) को दरवाजा खोलने के लिए कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कौशल्या ने पुत्र अजय को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर में पहुंचे अजय ने भी पत्नी को आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिला। अजय ने खिड़की से अंदर देखा तो दुपट्टे के सहारे रीमा का शव कुंडी से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




रीमा की मौत की सूचना पिता सोनू निवासी महमदपुर हमजा कोतवाली जलालपुर के साथ ही पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पिता सोनू परिजनों के साथ रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़वाया व शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



उधर विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 26 मई 2022 को उसने पुत्री का विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति व उसके परिजन दहेज के लिए रीमा को प्रताड़ित करते थे। दहेज को लेकर अब उसकी पुत्री को मार डाला गया।




थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अजय के अलावा ससुर रामसुरेश व सास कौशिल्या के खिलाफ दहेज हत्या आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed