फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   market of tanda and jalalpur is silent

टांडा व जलालपुर नगर में दिखा दोपहर बाद तक सन्नाटा

Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
market of tanda and jalalpur is silent
टांडा व जलालपुर में दोपहर बाद तक दिखा सन्नाटा
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रही सामान्य चहलपहल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर टांडा व जलालपुर में एहतियातन दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। दोपहर तक इन दोनों क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। उधर जिला मुख्यालय समेत अन्य बाजारों में सामान्य चहलपहल देखने को मिली।
अयोध्या मामले का फैसला आने का सर्वाधिक असर शनिवार को टांडा व जलालपुर के बाजारों में देखने को मिला। टांडा व जलालपुर में बाजार पूरी तरह बंद रहे। एहतियातन दुकानें नहीं खोली गईं। बंदी का आलम यह रहा कि चाय-पान तक के लिए लोग तरस गए।
विज्ञापन

जलालपुर में फैसला आने के बाद दोपहर दो बजे तक बाजार पूरी तरह बंद रहे। धीरे-धीरे दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम होते-होते बाजारों में चहलपहल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, कटेहरी, भीटी, हंसवर, इल्तिफातगंज, मालीपुर व बसखारी समेत अन्य बाजारों में मिलाजुला असर देखने को मिला। वहीं जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में सामान्य ढंग से दुकानें खुलीं और आम जनजीवन भी सामान्य दिखा।

लोगों ने बाजारों में पहुंचकर फैसले को लेकर एक-दूसरे से अपने-अपने विचार साझा किए। सभी के चेहरे पर सुकून दिख रहा था। कुछ देर तक फैसले को लेकर चर्चा के बाद ज्यादातर लोग अपने-अपने कामों में पहले की तरह ही जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed