फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Market buzzing for Eid festival

ईद पर्व को लेकर बाजार गुलजार

Sat, 30 Apr 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Market buzzing for Eid festival
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में ईद पर्व के मद्देनजर दुकानों से खरीदारी करते लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दो वर्ष बाद ईद पर्व को लेकर जिले में चहुंओर उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। कोरोना संकट के चलते बीते दो वर्षों में सामान्य ढंग से ईद मनाए जाने के बाद अब जबकि कोरोना संकट दूर हो चुका है और जिंदगी सामान्य हो चली है, तो ऐसे में ईद को उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बाजारों की रौनक बढ़ गई है। न सिर्फ सेवईं, बल्कि कपड़े, जूता व श्रंगार के सामानों की बढ़-चढ़कर लोग खरीदारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। कारण यह कि सेवईं के साथ ही कपड़ों के दाम में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसे दरकिनार करते हुए लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष बाद बगैर किसी प्रतिबंध के ईद पर्व मनाने का मौका मिल रहा, तो इसे लोग किसी भी प्रकार से छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में पर्व का उल्लास चहुंओर दिखने लगा है। शहरी क्षेत्र की बात तो दूर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद को लेकर हर किसी के चेहरे पर चमक है। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी रह जाए, इसे लेकर सुबह से पर्व से संबंधित सामानों की खरीदारी का दौर श्ुारु हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। वैसे तो कपड़ों, सेवईं, श्रंगार के सामान, जूता चप्पल आदि सामग्रियों के दाम में औसतन लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इसे दरकिनार करते हुए लोग बढ़-चढ़कर कपड़ों, सेवईं व अन्य सामग्रियों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कॉटन सूट की मांग अधिक
ईद पर्व में नए कपड़े पहनने का प्रचलन है। ऐसे में जमकर कपड़ों की खरीदारी लोग कर रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते कॉटन के सूट की मांग अधिक है। वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायी शहजादपुर के हाजी जमाल ने कहा कि कपड़ों के दाम में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके बाद भी कपड़ों की बिक्री पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं है। कहा कि गर्मी को देखते हुए काटन सूट की मांग अधिक है। इस प्रकार के सूट एक हजार से ढाई हजार रुपये तक में बिक रहा है। इसके अलावा गरारा दो हजार से चार हजार, जबकि शरारा तीन हजार से पांच हजार रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा बनारसी सूट व साड़ी की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवईं के दाम में हुई आठ प्रतिशत वृद्धि
विगत वर्षों की तुलना में इस बार सेवईं के दाम में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ईद पर्व के मुख्य पकवान के रूप में माने जाने वाले सेवई ंकी बढ़-चढ़कर लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। शहजादपुर के सेवईैं विक्रेता शमीम ने कहा कि सेवईं के दाम में लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हा कि इमामी सेवईं 90 से 120 रुपये प्रति किग्रॉ, लच्छेदार सेवईं 120 से 140 रुपये, बनारसी सेवईं 150 से 180 रुपये, भुनी सेवईं 120 से 140 रुपये प्रति किग्रॉ की दर से बिक रही है। कानपुरी सेवईं 100 से 120 रुपये प्रति किग्रॉ बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed