{"_id":"69c6c3a4c2252bca0808feb1","slug":"man-duped-of-rs-564-lakh-on-pretext-of-job-offer-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153119-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 5.64 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नौकरी का झांसा देकर ठगे 5.64 लाख रुपये
Fri, 27 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नौकरी दिलाने के नाम पर सम्मनपुर के मछलीगांव निवासी अच्छेलाल से 5.64 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार वह दुबई में इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर का काम करता था और बेहतर नौकरी की तलाश में ऑनलाइन सर्च कर रहा था। इसी दौरान उसे इंटरनेट पर लक्जमबर्ग की एक कंपनी की जानकारी मिली। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी पंजाब के अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह ने व्हाट्सएप के जरिये बातचीत शुरू की और विदेश में बेहतर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने लक्जमबर्ग में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी दिलाने का दावा करते हुए करीब 1.50 लाख रुपये मासिक वेतन का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में आरोपी ने 5.64 लाख रुपये लिए। आरोपी ने 27 फरवरी की यात्रा के लिए टिकट और वीजा भेजा। यात्रा मार्ग मुंबई से इथोपिया, फिर तुर्की होते हुए लक्जमबर्ग बताया गया था। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर दस्तावेजों की जांच में वीजा और टिकट फर्जी पाए गए। साइबर थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।