{"_id":"5741fa0f4f1c1bb615690de1","slug":"man-dead-by-electric-sock","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरा करंट, युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में उतरा करंट, युवक ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 22 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र अकबरपुर की बनगांव डिहवा ग्राम पंचायत के मजरा कचना में शनिवार देर शाम करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी। घटना उस समय हुई जब वह टुल्लू लगे हैंडपंप को चला रहा था।
विज्ञापन
बनगांव डिहवा ग्राम पंचायत के मजरा कचना निवासी अनिल यादव (21) पुत्र राजकुमार की शनिवार देर शाम विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उसके घर में हैंडपंप से टुल्लू पंप भी अटैच्ड है।
विज्ञापन
शनिवार शाम वह हैंडपंप पर नहा रहा था। कहीं से केबल क्षतिग्रस्त होने के चलते करंट टुल्लू पंप से होकर हैंडपंप में भी प्रवाहित होने लगा। युवक ने पानी निकालने के लिए जैसे ही हैंडपंप चलाना चाहा, वैसे ही वह हैंडपंप से चिपक गया।
विज्ञापन
उसकी चीख-पुकार पर जब तक परिवारीजन पहुंचते व कोई उपाय करते तब तक वह बेसुध होकर हैंडपंप पर गिर पड़ा। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।