फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Makar Sankranti celebrated with gaiety, donated after bathing worship

हर्षोल्लास से मनार्ई मकर संक्रांति, स्नान पूजन बाद किया दान

Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti celebrated with gaiety, donated after bathing worship
अंबेडकरनगर। जिले में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान पूजन कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर माथा टेका। इस दौरान जगह जगह सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर प्रसाद के बतौर बंटी खिचड़ी का स्वाद चखा। इस मौके पर कई जगह मेला लगने के साथ ही अकबरपुर नगर सहित टांडा में पतंगबाजी का मजा भी बड़ों से लेकर छोटों तक ने उठाया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व इस बार जिले में दो दिन मनाया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को भी कुछ क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया था। टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्नान पूजन व दान किया। वहीं श्रवणक्षेत्र के संगम तट व मंशापुर कुटी स्थित पवित्र पोखरे में भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर स्नान पूजन किया। कई जगह सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के गायत्री मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन अर्चन कर प्रसाद के बतौर खिचड़ी चढ़ायी। टांडा के श्रीतामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, श्रीहनुमानगढ़ी घाट, राजघाट सहित अन्य पवित्र घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव का जयकारा कर स्नान बाद ध्यान पूजन किया। इसके साथ ही बीते एक माह से बंद मांगलिक कार्यों के आयोजनों की भी शुरुआत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed