{"_id":"638ce5fb9c7b436e573cae44","slug":"major-negligence-found-at-five-booths-ambedkar-nagar-news-lko6602884194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच बूथों पर मिली बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच बूथों पर मिली बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लेते तहसीलदार। -सं?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन पांच बूथों पर बड़ी लापरवाही मिली। कहीं टेबल नहीं था तो कहीं फ्लैक्स बोर्ड नहीं लगा था। यदि कहीं लगा था तो बीएलओ वहां के बजाय कमरे में बैठे मिले। मतदान केंद्र मुबारकपुर डइयाडीह के बूथ पर बीएलओ अनुपस्थित मिला। इस पर तहसीलदार ने प्रधानाध्यापकों व बीएलओ को नोटिस जारी किया।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला। नौ नवंबर से चले अभियान के बीच रविवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतिम दिन 1898 बूथों पर लगभग साढ़े चार हजार नागरिकों ने नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन के लिए आवेदन किया।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अब तक नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन के लिए लगभग 34 हजार आवेदन हो चुके हैं। इसके साथ ही दावे व आपत्तियां भी ली जा रही हैं। इनके निस्तारण का काम 26 दिसंबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
इस बीच रविवार को तहसीलदार जेपी यादव निरीक्षण करते हुए कम्पोजिट विद्यालय चांदपुर भटपुरा पहुंचे। बूथ संख्या 14 व 15 पर पाया कि प्रधानाध्यापक द्वारा फ्लैक्स बोर्ड नहीं लगाया गया था।
प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर के बूथ संख्या 34 में बीएलओ को टेबल नहीं उपलब्ध कराया गया था। प्राथमिक विद्यालय कटरिया याकूबपुर के बूथ संख्या 38, 39 व 40 में भी फ्लैक्स बोर्ड प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं लगाया गया था।
प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर डइयाडीह के बूथ संख्या 31 व 32 में भी फ्लैक्स बोर्ड नहीं लगा था। यहीं पर बीएलओ रामचंदर राजभर अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय प्रमापपुर चमुर्खा में फ्लैक्स बोर्ड तो लगा था लेकिन वह परिसर के बाहर लगा था और बीएलओ कमरे में बैठे थे।
इस पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अनुपस्थित बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा एडीएम ने टांडा स्थित कई मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया।