{"_id":"61d33c7cc18f32266e3becc5","slug":"magisterial-inquiry-begins-in-rizwan-s-death-case-ambedkar-nagar-news-lko611844359","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवान की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवान की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग लॉ डिवीजन नई दिल्ली के निर्देश पर अप्रैल 2020 में पुलिस की पिटाई से हुई रिजवान की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच एसडीएम टांडा ने शुरू कर दी है।
उक्त प्रकरण में पुलिस की जांच रिपोर्ट पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की लॉ डिवीजन ने कई सवाल उठाते हुए जांच आख्या तलब की है। इसके क्रम में पुलिस अधीक्षक की ओर से जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई रिपोर्ट के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिला मजिस्ट्रेट टांडा को मामले की जांच बीती दो नवंबर को सौंपी गई थी। इस पर सोमवार को दिवंगत रिजवान के पिता इसराइल का बयान एसडीएम ने दर्ज किया है। 15 अप्रैल 2020 को टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छज्जापुर निवासी रिजवान की पुलिस ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी।
लॉकडाउन में पुलिस की दहशत से पहले घर पर इलाज हुआ। हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में 17 अप्रैल 2020 को रिजवान की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार 18 अप्रैल को किया गया। इस प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत दर्ज करायी गई थी।
विज्ञापन
आयोग ने 25 अगस्त 2021 को मामले में एसपी को जांच कर रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया था। पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में आयोग ने कई बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए पुन: आख्या तलब की है। इस बार उपजिला मजिस्ट्रेट टांडा बाबूराम की ओर से मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को एसडीएम ने मृतक रिजवान के पिता के बयान दर्ज किए।