फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mafia Ajay Sipoy brought to gangster court

Ambedkar Nagar News: गैंगस्टर कोर्ट लाया गया माफिया अजय सिपाही

Tue, 02 May 2023 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mafia Ajay Sipoy brought to gangster court
अंबेडकरनगर। गैंगस्टर मामले में माफिया सरगना व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह सिपाही मंगलवार को जनपद न्यायालय में पेशी पर लाया गया। यहां उसे खिलाफ एक वादी ने अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी माफिया सरगना अजय सिपाही ने बीते दिनों ही शिकंजा कसने के बाद अयोध्या जनपद की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अजय के खिलाफ महरुआ निवासी ध्रुव सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में धमकी देने का नया मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महरुआ पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसकी विवेचना अहिरौली पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन


इसी मामले में माफिया सरगना को विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट ने मंगलवार को तलब किया था। उसे कड़ी सुरक्षा में न्यायाधीश पूनम सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। यहां ध्रुव सिंह ने माफिया के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया। ध्रुव को पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा दे रखी है। गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के बाद अजय सिपाही को वापस अयोध्या जेल भेज दिया गया। इस दौरान न्यायालय व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पांच को कोर्ट आएगा माफिया मुबारक
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक को जनपद न्यायालय ने पांच मई को कोर्ट में तलब किया है। उसके खिलाफ जिले की अलग-अलग कोर्ट में कई मुकदमे चल रहे हैं। शासन के सख्त रुख को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट में मुकदमों की पैरवी तेज कर दी है। इसी क्रम में खान मुबारक को पांच मई को अलग-अलग मामलों में सुनवाई के लिए तलब किया गया है। वह इन दिनों हरदोई जेल में बंद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में हरदोई से यहां लाया जाएगा। स्थानीय पुलिस की भी कड़ी चौकसी रहेगी। इसी दिन माफिया अजय सिपाही की भी एक मामले में पेशी है। इसे देखते हुए पीएसी की भी तैनाती किए जाने की तैयारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed