फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Madrasa teachers did not get honorarium for 52 months

मदरसा शिक्षकोें को 52 माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 27 Aug 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Madrasa teachers did not get honorarium for 52 months
अंबेडकरनगर। बीते 52 माह से मानदेय न मिलने से हो रही आर्थिक दुश्वारियों पर चर्चा करते हुए मदरसा शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मदरसा शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही चेताया गया है कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो वह एकजुट होकर बड़ा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। यह जानकारी माडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी ने दी। वह मदरसा शिक्षकों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षकों की उपेक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 52 माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें व पूरे परिवार को तमाम प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों अन्य शिक्षकों का तो मानदेय बढ़ा दिया है, लेकिन मदरसा शिक्षकों का मानदेय जस का तस है। इस प्रकार का सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में महफूज आलम, फिरोज अहमद, अरविंद सिंह, मोहम्मद नफीस, रिजवान अहमद, मोहम्मद अमीन आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed