फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   made villagers aware of rights

ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
made villagers aware of rights
अंबेडकरनगर। जिला विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को संत द्वारिका पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न गांवों में भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर जिला विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गोष्ठी व रैली के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को संत द्वारिका प्रसाद पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरीश वर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। युवाओं से अपील की कि वे देश का भविष्य हैं। अपनी ऊर्जा देश के विकास में लगाएं। मतदान के प्रति भी जागरूक हों। लोकतंत्र में मतदान का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सभी को मतदान करने में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। इससे योग्य प्रतिनिधि का चुनाव होता है।
विज्ञापन

महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों। शासन की ओर से उनके उत्थान व सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका सभी को बढ़-चढ़कर लाभ उठाना चाहिए। रैली कोटवा, गौसपुर समेत आसपास के अन्य गांवों का भ्रमण कर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed