फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Made aware about voting by taking out a rally

रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक

Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Made aware about voting by taking out a rally
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकालंती जीआईसी अकबरपुर की छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर की छात्राओं ने अकबरपुर नगर में रैली निकालकर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली अकबरपुर बस स्टेशन, पटेलनगर तिराहे से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह रुककर छात्राओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि न सिर्फ वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा। कहा गया कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है, वे मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वा लें। इससे पहले रैली को कॉलेज प्रधानाचार्या शांति प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed