{"_id":"6515be6df9747f5d9c074a81","slug":"lumpy-virus-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3951-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लंपी वायरस से डेढ़ सौ मवेशी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लंपी वायरस से डेढ़ सौ मवेशी संक्रमित
Thu, 28 Sep 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लंपी वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक डेढ़ सौ मवेशी इसके संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण से बचाव के लिए 24 टीमों द्वारा चिह्नित डेढ़ लाख के इतर अब तक 50 हजार मवेशियों का ही टीकाकरण किया जा सका है।
टीकाकरण की धीमी रफ्तार के चलते ही लंपी वायरस की चपेट में एक के बाद एक मवेशी आ रहे हैं। इससे उनके शरीर पर पर बड़े-बड़े फफोले पड़ जाते हैं। रहते इलाज न मिलने पर संबंधित मवेशी की मौत तक हो जाती है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 50 हजार पशुओं को टीका लग चुका है। यह टीकाकरण लगभग एक माह तक चलेगा। इस दौरान तय लक्ष्य के अनुसार सभी डेढ़ लाख पशुओं को टीका लगाने का काम पूरा किया जाएगा।