{"_id":"60b3cdf58ebc3e9a22026eda","slug":"lover-couple-got-married-in-shiva-temple-located-in-police-station-ambedkar-nagar-news-lko580270167","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाया विवाह
विज्ञापन
बसखारी। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर एक और प्रेमी युगल के विवाह का गवाह बना। प्रेमी युगल ने सात फेरे लेकर विवाह रचाया। दोनों बालिग बताए जाते हैं।
बसखारी थाना क्षेत्र के बेला परसा निवासी एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के एक-दूजे का होने में कहीं न कहीं जाति का अंतर व एक ही गांव के निवासी होने के चलते रोड़ा बन रहा था। इसलिए प्रेमी जोड़े ने परिवारीजनों से छिपकर जून 2020 में शिव बाबा में शादी भी कर ली थी। बीती 29 मई को युवक अचानक युवती के घर पहुंच कर उसको अपने साथ लेकर चला गया गया।
इस पर युवती के घर वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय, उपनिरीक्षक अनिल वर्मा ने पुलिस बल के साथ प्रेमी जोड़े को मसड़ा बाजार चौराहे से पकड़ लिया। दोनों को थाने लाया गया। उनके परिवारीजन भी थाने पहुंच गए। मान मनौव्वल के बाद दोनों के परिवारीजनोें व रिश्तेदारों ने शादी करने के लिए रजामंदी कर दी।
पुलिसकर्मियों तथा परिवारीजनों की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को वर माला पहनाकर हिंदू रीति रिवाज से हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। वहीं पुलिसकर्मियों ने अपनी तरफ से मिष्ठान वितरण कर लोगों का मुंह मीठा करवाया। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय के कार्यकाल में पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद अब तक पांच प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को वरमाला पहना कर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है। नियमानुसार शादी करकर दोनों एक साथ पति-पत्नी की तरह रह सकते हैं।