{"_id":"5f906c9e8ebc3ec5f04310c9","slug":"loot-ambedkar-nagar-news-lko5464542160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ट्रक लूटकांड में 25 हजार का इनामी अभियुक्त दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ट्रक लूटकांड में 25 हजार का इनामी अभियुक्त दबोचा
विज्ञापन
फोटो-19, अंबेडकरनगर के बसखारी में गिरफ्तार इनामी बदमाश
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी। ट्रक लूटकांड में 25 हजार के इनामी अभियुक्त को बसखारी पुलिस ने बुधवार की भोर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।
बीते दिनों बसखारी थाना क्षेत्र से एक ट्रक लूट लिया गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। इसके पहले भी लूटकांड में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस जेल भेज चुकी है। प्रयागराज के रमईपुर थाना कोतवाली हंडिया निवासी मनीष कुमार यादव उर्फ रिंकू यादव फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। एसओ श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि वह बुधवार की भोर में पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे।
मसड़ा बाजार के निकट एक युवक अचानक संदिग्ध दशा में सड़क पर दिखाई पड़ा। पुलिस वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान मनीष कुमार यादव उर्फ रिंकू यादव निवासी रमईपुर, थाना कोतवाली हंडिया जिला प्रयागराज बताया। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम है। बाद में उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। टीम में एसओ के अलावा सिपाही शिवाकांत पाण्डेय, नवीन राय, हरपाल सिंह व अजीत सिंह शामिल रहे। (संवाद)